सीहोर। मात्र दस साल की उम्र में कराटे में शानदार प्रदर्शन करने वाली मानसी यादव ने देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित नेशनल कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल किया। जिले के रेहटी रतनपुर की 17 वर्षीय बेटी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में कोच कुलदीप गुर्जर और दीपक सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। मानसी ने दस साल की उम्र में ही ब्लाक और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। रतनपुर की 17 वर्षीय बेटी मानसी यादव ने दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मानसी, राजाराम यादव और मनीषा यादव की बेटी हैं। मानसी ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने मानसी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मानसी यादव सीहोर में पदस्थ पटवारी नीलेश यादव की भांजी हैं। मानसी की इस उपलब्धि पर नीलेश यादव सहित परिवार के सदस्यों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मानसी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल परिवार बल्कि रतनपुर और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मानसी की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य बच्चों और युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
रविवार, 9 अगस्त 2026
सीहोर : मानसी यादव ने नेशनल कराटे प्रतियोगिता में हासिल किया गोल्ड
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें