- आर्थव मालवीय ने लगाई हैट्रिक, आज खेला जाएगा इछावर और सीहोर का मुकाबला

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही जिला स्तरीय इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को पहले मैच में सेंट एनिस ने शारदा स्कूल टीम को एक तरफा मुकाबले में 3-0 के अंतर से और दूसरे मैच में सेंट मेरी स्कूल को लूर्द माता स्कूल ने 1-0 से हराया। इस मौके पर सीनियर खिलाडी अरुण राठौर, सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, विजेन्द्र परमार, विपिन पवार और कोच मनोज अहिरवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को पहला मैच सेट ऐनिस और शारदा स्कूल के मध्य खेला गया था, पहले ही हाफ में सेंट एनिस की ओर से आर्थव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 गोल किया। जिससे सेंट एनिस ने यह मुकाबला शारदा के खिलाफ 3-0 के अंतर से जीता। दूसरा मुकाबला सेंट मेरी और लूर्द माता स्कूल के मध्य बारिश की फुहारों के मध्य खेला गया। इस कांटे के मैच में लूर्द माता स्कूल की टीम ने सेंट मेरी स्कूल को 1-0 से हराया। सोमवार को पहला मैच दोपहर तीन बजे सेंट एनिस-लूर्द माता स्कूल और दूसरा मुकाबला पुष्प स्कूल और इछावर के मध्य खेला जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें