सीहोर : राय परिवार ने किया स्वदेश और अमेरिका ब्रिटेन से कावड़ यात्रा में पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिनंदन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

सीहोर : राय परिवार ने किया स्वदेश और अमेरिका ब्रिटेन से कावड़ यात्रा में पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिनंदन

  • राय परिवार ने किया कावड़ यात्रियों को प्रसाद का वितरण, कुबेरेश्वरधाम में लाखों श्रद्धालुओं ने किया भोले बाबा का अभिषेक

Sehore-mla
सीहोर। सीवन नदी तट से मंगलवार को ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा निकाली गई। शहर के प्रतिष्ठित राय परिवार के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक सेवा स्टॉल लगाए गए। समाजसेवी राय परिवार के द्वारा स्वदेशी और अमेरिका ब्रिटेन सहित अन्य देशों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को  भोजन-प्रसादी का वितरण किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय,बंटी निलेश राय, राजकुमार रिंकू जायसवाल, रांझा राय, राज राय, सहित राय परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा मंगलवार को शहर में पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में निकल गई कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया। राय परिवार के सदस्य कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए और कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ की शिवलिंग पर जल अर्पित किया।  राय परिवार के सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की और भगवान से नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की। विधायक सुदेश राय समाज सेविका श्रीमती अरुणा राय ने कहां की सिद्धपुर की पावन धरा पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं से कुबेरेश्वरधाम में आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। सीवन नदी तट से लेकर कुबेरेश्वरधाम तक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। राय परिवार को लाखों शिवभक्तों की सेवा करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: