- समाजसेविका अरुणा राय ने की बाबा महाकाल की पूजा अर्चना

सीहोर। सोमवार को शहर में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। बाबा सिद्धेश्वर महाकाल की पालकी को कंधे पर रखकर विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरुणा राय शहर की सड़क पर महाकाल का जयकारा लगाते हुए दिखाई दिए। कोतवाली चौराहे से श्रद्धा और भक्ति के साथ पालकी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मनकामेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान मनकामेश्वर महादेव की आरती की गई। विधायक सुदेश राय और समाजसेवीका अरुणा राय ने श्री सिद्धेश्वर महाकाल बाबा की पालकी शोभा यात्रा में सम्मिलित पालकी यात्रा समिति के संस्थापक किशोर कौशल एवं अध्यक्ष विपुल चांडक सहित श्रद्धालुओं और आयोजन करताओ पर फूलों की वर्षा की और फूल मालाए पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस वर्ष भी भगवान सिद्धेश्वर महादेव की मनमोहक एवं भव्य पालकी आकर्षण का केंद्र रही। पालकी में विराजमान बाबा सिद्धेश्वर महादेव ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। विधायक सुदेश राय और समाजसेवीका अरुणा राय ने भगवान बाबा सिद्धेश्वर की विधिवत पूजा अर्चना की इस पावन अवसर पर पूरा नगर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान हो गया। बाबा श्री सिद्धेश्वर की पालकी यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु महिलाएं शामिल रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें