सीहोर। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, जिला सीहोर की बैठक प्रांतीय सचिव अनिल सिंह मुक्तावत की अध्यक्षता तथा हमारा विद्यालय–हमारा तीर्थ के प्रदेश प्रमुख विनयसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक एवं शैक्षिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष का पद रिक्त होने की स्थिति में सर्वसम्मति से शासकीय हाईस्कूल बरखेड़ा खरेट के प्राचार्य जितेन्द्र सिंह राठौड़ को मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला सीहोर का कार्यकारी जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं सुरेन्द्र सिंह यादव को जिला सचिव एवं पवन त्यागी को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर हमारा विद्यालय–हमारा तीर्थ के प्रांत प्रमुख विनयसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की कार्यपद्धति से उपस्थित शिक्षकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों में राष्ट्रभाव का जागरण हो तथा शिक्षक संगठित होकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करें, इसके लिए संघ निरंतर प्रयासरत है। बैठक में संभागीय कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, प्राचार्य बैरागढ़ खुमान बी.पी. चंद्रवंशी, महिला उपाध्यक्ष अर्चना द्विवेदी, राकेश सिंह, जितेन्द्र राठौर, भैरोसिंह शाक्य, संतोष शर्मा, जितेन्द्र बड़ोदिया सहित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सोमवार, 17 अगस्त 2026
सीहोर : राठौड़ बने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें