विपक्ष में रहकर भी देशहित सर्वोपरि रखा- नरेश मेवाड़ा
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं के बीच अटल जी के जीवन प्रसंगों को साझा करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि विरोधी भी उनका सम्मान करते थे। संसद के भीतर हो या बाहर, उन्होंने कभी कटुता की राजनीति नहीं की और हमेशा देशहित को दलगत राजनीति से ऊपर रखा। उनका स्पष्ट मानना था कि पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन राष्ट्र का सम्मान और स्वाभिमान हमेशा बना रहना चाहिए।
युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं अटल जी - सुदेश राय
सीहोर विधायक सुदेश राय ने अटल जी को स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी ने राजनीति में जो सादगी और मर्यादा की लकीर खींची है, वह आज भी हम सभी के लिए आदर्श है। उनके भाषण और कविताएं आज भी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर देती हैं। अटल जी का जीवन हर जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता के लिए एक खुली किताब की तरह है। नपाध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी हम सभी के लिए आदर्श है। हमें उनकी कार्यशैली का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर,वरिष्ठ नेता सीताराम यादव, जसपाल अरोरा, मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार,युवा मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर सहित पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धेय अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें