बाल विहार मैदान में आयोजित सामाजिक सभा में समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं विशिष्ट जनों का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह और संविधान की पुस्तक भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश जमाले के द्वारा की गई।आमसभा को बी एस जामोद सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, डॉ ओमप्रकाश धुर्वे प्रोफेसर कृषि विभाग, मति निर्मला सुनिल बारेला अध्यक्ष आदिवासी वित्त एवं विकास निगम, प्रहलाद सस्त्या सहायक कृषि निदेशक एडीए कषि विभाग, विपिन सास्ता उपाध्यक्ष नगर पालिका सीहोर, प्रताप सिंह राजकलाम शिक्षक, गेंदराम पटेल अध्यक्ष बारेला समाज, दिनेश जामले सैनिक भारत सरकार, बाबूलाल मालवीय अजाक्स जिलाध्यक्ष सीहोर कमल कीर, सुनिल कटारा अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद सीहोर, कमलेश दोहरे, कृष्णा सूर्यवंशी सामाजिक कार्यकर्ता, इंदरसिंह पटेल बावड़ियां चोर, दिपक नावड़े ब्लाक अध्यक्ष जयस आष्टा, गुलाब सिंह मोरी अध्यक्ष जय आदिवासी कोरक समाज युवक मंडल बोरदीकला, जगन पटेल ब्लाक अध्यक्ष बारेला समाज इछावर, देवीसिंह पटेल नादान, निशा भवरसिंह जनपद सदस्य भैरूंदा ने संबोधित किया। जय आदिवासी युवा शक्ति और सर्व आदिवासी समाज के दिलीप सिंह बारेला,मनीष जमरे अरविंद जमरे, विनोद बारेला, दयाराम, सीताराम, लिलेश, साईं सिंह,विनोद सेमबिया मनीष जामले अरविंद जमरे सीताराम बारिया सुरपालसिंह डावर लिलेश कनासीया सायसिंह डुडवे दयाराम सोलंकी रवि सोलंकी का आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
सीहोर। हजारों युवाओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर नशे से दूर रहेंगे,परंपराओं को जीवित रखेंगे,पढ़ेंगे लड़ेंगे जीतेंगे का संकल्प लिया। बाल विहार मैदान पर हुई आमसभा में वक्ताओं ने सरकार को जमकर घेरा। आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता की अनुशंसा पर शहर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने, और आदिवासी समाज के लिए धर्मशाला बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने और निर्माण कार्य करने की घोषणा की। जय आदिवासी युवा शक्ति और सर्व आदिवासी समाज ने शहर में विशाल चल समारोह निकाला । पारंपरिक वेशभूषा में तीर कमान ढोल मादान लेकर दस हजार से अधिक युवक युवती बुजुर्ग बच्चों के साथ चल समारोह में शामिल हुए। विश्व आदिवासी दिवस रविवार को शहर में हर्षोल्लास से मनाया गया।एक तीर, एक कमान, सभी आदिवासी, एक समान और जय जोहार का नारा शहर में गूंज उठा। जय आदिवासी युवा शक्ति और सर्व आदिवासी समाज के द्वारा बाल विहार मैदान से अटल बिहारी वाजपेई चौराहा, बड़ा बाजार पन चौराहा कोतवाली चौराहा, इंग्लिश पुरा रोड से भोपाल नाका कॉलेज मैदान तक विशाल चल समारोह निकाला गया । चल समारोह में विभिन्न अलग-अलग तालियां में आदिवासी छात्र-छात्राएं नाश्ते गाते हुए चल रहे थे। चल समारोह में तीर कमान भला लिए बुजुर्ग आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चे बूढ़े और जवान पारंपरिक कपड़ों में सजे धजे दिखाई दिए। पारंपरिक वेशभूषा और साजों सामान के साथ आदिवासी समाज में उत्साह का माहौल बना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें