सीहोर : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर को दिया भगवान बलराम जन्मोत्सव का आमंत्रण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 अगस्त 2026

सीहोर : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर को दिया भगवान बलराम जन्मोत्सव का आमंत्रण

  • निकाली जाएगी जिला मुख्यालय सीहोर में विशाल भव्य वाहन रैली

Prince-rathor-sehore
सीहोर। नागर धाकड़ युवा संगठन के तत्वावधान में आराध्य देव भगवान श्री बलराम का जन्मोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर को नागर धाकड़ युवा संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र नागर संगठन अध्यक्ष विनोद नागर और कार्यकर्ताओं के द्वारा निवास पर पहुंचकर  भगवान श्री बलराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आमंत्रण दिया गया। शहर में आगामी बुधवार 2 सितंबर सुबह 11 बजे भोपाल नाका से वाहन रैली शुरू होकर बाल विहार मैदान पहुंचेगी यहां सामाजिक आमसभा का आयोजन किया जाएगा। संगठन अध्यक्ष विनोद नागर ने बताया कि समाज की एकता, संगठन और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह भव्य रैली आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति एवं समस्त कार्यकारिणी ने सीहोर जिले के समस्त सम्मानीय नागर धाकड़ समाज बंधुओं एवं शहर वासियो से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और समाज की एकजुटता का परिचय देने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: