सीहोर : 17 सितंबर को सीवन नदी तट पर होगा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 सितंबर 2026

सीहोर : 17 सितंबर को सीवन नदी तट पर होगा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर पालिका एक माह तक करेगी विभिन्न आयोजन, विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण

Ashirwad-ka-diya-sehore
सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका सीहोर के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत नगर पालिका क्षेत्र में करीब एक माह तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के साथ जनहित से जुड़े अनेक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसी क्रम में 17 सितंबर गुरुवार को शाम 6:30 बजे शहर के सीवन नदी तट पर 'आशीर्वाद का दीयाÓ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीवन नदी के तट पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है।


एक माह तक होंगे विभिन्न आयोजन

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जुड़े अन्य आयोजनों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। नगर पालिका अध्यक्ष ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। नगर पालिका सीएमओ सुधीर कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगातार एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका के अमले के साथ सभी पार्षदों को भी अपने-अपने वार्डों में कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। वार्ड स्तर पर नागरिकों की सहभागिता से विभिन्न जनहित एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को भी कार्यक्रमों की श्रृंखला से जोड़ा गया है। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।


विकास कार्यों को लेकर बनाई रूपरेखा

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने और शहर के विकास को गति देने के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इनके माध्यम से शहर में विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यों को भी गति दी जाएगी। सभी पार्षदों और नगर पालिका अमले को अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।


सीवन नदी तट पर जुटेंगे शहरवासी

17 सितंबर को शाम 6:30 बजे सीवन नदी तट पर होने वाला आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम इस आयोजन श्रृंखला का प्रमुख आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। नदी तट पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शहरवासियों की सहभागिता रहेगी। नगर पालिका द्वारा आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले एक माह के कार्यक्रमों में शहर के प्रत्येक वार्ड की भागीदारी रहेगी। जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका अमले के सहयोग से कार्यक्रमों को व्यापक रूप देने की तैयारी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: