सीहोर : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नगर पालिका कार्यालय में विराजमान कराए भगवान गणेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 सितंबर 2026

सीहोर : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नगर पालिका कार्यालय में विराजमान कराए भगवान गणेश

  • विधि-विधान से हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना, सुबह होगी नियमित आरती; पार्षदों, अधिकारियों-कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

Nagar-paalika-sehore
सीहोर। नगरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और नगर की निरंतर प्रगति की कामना को लेकर नगर पालिका सीहोर में इस वर्ष भी गणेशोत्सव का शुभारंभ आस्था और उत्साह के साथ किया गया। मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, समस्त पार्षदों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा को विधि-विधान के साथ विराजमान कराया गया। स्थापना के बाद भगवान गणेश की नियमित पूजा-अर्चना और सुबह आरती का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिसर में गणेश प्रतिमा की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इससे पहले सोमवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार की गई भगवान गणेश की आकर्षक एवं भव्य प्रतिमा को श्रद्धालु आदर और श्रद्धा के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से चल समारोह के रूप में लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वातावरण भक्तिमय नजर आया और जगह-जगह लोगों ने भगवान गणेश का स्वागत किया। नगर पालिका कार्यालय परिसर में प्रतिमा स्थापना के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर नगर की तरक्की, विकास और समस्त नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से करने की परंपरा रही है। नगर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार खुशहाल रहे, यही भगवान गणेश से प्रार्थना है।

कोई टिप्पणी नहीं: