विधायक सुदेश राय ने रक्तदान शिविर में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता नागरिकों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण हो गए हैं उन्होंने हमारे जीवन को संवारा है उन्होंने भारत को शक्तिशाली राष्ट्रीय बनाया है ऐसे महान व्यक्तित्व को हम सब आज नमन कर रहे हैं। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के अंतर्गत आज शाम 7 बजे मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर हम सब मिलकर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना भगवान महाकाल से की और सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिकों के लिए रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक सुदेश राय ने इस अवसर पर जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज और उनके परिजनों से भी चर्चा की और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की मरीजो ने कहा कि जिला अस्पताल में स्वच्छता और सर्वोत्तम व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। रक्तदान शिविर के दौरान अस्पताल के डॉक्टर ब्लड बैंक के अधिकारी कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर गुरुवार को जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विधायक सुदेश राय भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील राय भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, विधानसभा ब्लड डोनेट प्रभारी नट्टू राठौर के द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें