नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन याचिका शुरू की और लोगों से इसका समर्थन करने का आह्वान किया। कांग्रेस की युवा इकाई ने अपने इस अभियान को ‘‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ (ज्ञानेश कुमार, अब हो गया) नाम दिया है। युवा कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि उसकी इस ऑनलाइन याचिका का उद्देश्य इस मुहिम को सोशल मीडिया अभियान तक सीमित रखने के बजाय देशभर के युवाओं और नागरिकों की भागीदारी वाले व्यापक आंदोलन में बदलना है। उसका कहना है, ‘‘ याचिका में पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से हटाना, उनकी गिरफ्तारी और अभियोजन की कार्रवाई, चुनावी प्रक्रिया की व्यापक जांच तथा मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जांच की मांग शामिल है।’’ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और निर्वाचन आयोग किसी सरकार या व्यक्ति की संपत्ति नहीं, बल्कि जनता की संस्था है तथा इसकी जवाबदेही होनी चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि अभियान को कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, युवा संगठनों और समुदायों तक ले जाया जाएगा। निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेदों की बात सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। अंग्रेजी दैनिक 'इंडियन एक्सप्रेस' की खबर में दावा किया गया है कि दो निर्वाचन आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में मतदाता सूची और एसआईआर से जुड़े कुछ फैसलों पर 14 बार आपत्तियां दर्ज कराई थीं। आयोग का कहना है कि आंतरिक विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और सुझाव सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं तथा उसके फैसले सर्वसम्मति से और स्थापित वैधानिक प्रक्रिया के तहत लिए गए हैं।
गुरुवार, 24 सितंबर 2026
दिल्ली : ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने शुरू की ऑनलाइन याचिका
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें