दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ई-यंत्र पहल का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ई-यंत्र पहल का शुभारंभ

Darbhanga-engineering-college
दरभंगा (रजनीश के झा)। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, एम्बेडेड सिस्टम, प्रोग्रामिंग एवं ऑटोमेशन के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से ई-यंत्र (e-Yantra) पहल का शुभारंभ किया गया। ई-यंत्र आईआईटी बॉम्बे की पहल है। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य प्रो. डॉ. चंदन कुमार, डीन एकेडमिक डॉ. शशिभूषण, ई-यंत्र समन्वयक डॉ. अजीत कुमार उपाधिया एवं सदस्य प्रो. नीतीश कुमार सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. चंदन कुमार ने विद्यार्थियों को ई-यंत्र की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ई-यंत्र समन्वयक डॉ. अजीत कुमार उपाधिया ने बताया कि इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने तकनीकी ज्ञान को प्रोजेक्ट एवं प्रयोग के माध्यम से विकसित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट और नवाचार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ई-यंत्र की विभिन्न गतिविधियों एवं इसके माध्यम से उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। संस्थान की ओर से उम्मीद जताई गई कि इस पहल से विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: