मधुबनी : भाकपा माले और खेग्रामस की संयुक्त मधुबनी जिला कमिटी की बैठक संपन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

मधुबनी : भाकपा माले और खेग्रामस की संयुक्त मधुबनी जिला कमिटी की बैठक संपन्न

  • 2 अक्टुबर को पंचायत मुख्यालयों पर जी राम जी योजना के तहत काम दो मांग दिवस मनाया जायेगा
  • बुलडोजर राज के खिलाफ गरीब बसाओ आंदोलन और तेज होगा

Cpi-ml-madhubani
मधुबनी, 22 सितंबर, (रजनीश के झा)। भाकपा माले जिला कमिटी और खेग्रामस नेताओं की संयुक्त बैठक जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मिथिलांचल प्रभारी सह पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि छात्र युवा जेन जी की तरह गांव के गरीबों का आंदोलन तेज करने की जरूरत है, तभी दलित गरीबों की हकमारी रुकेगी। भूमिहीनों को जमीन देने को लेकर सरकार नीतिगत निर्णय लेने से भाग रही है। पी पी एक्ट 1947 के तहत जो जहां बसे हैं बासगीत पर्चा मिले, हर पंचायत में भूमिहीनों की आवासीय कॉलोनी बने और सभी भूमिहीनों को 5 डिस्मिल जमीन देने को लेकर कैबिनेट को फैसला लेना चाहिए। खेग्रामस के 13- 14 अगस्त के सत्याग्रह से जो माहौल बना है, उसे और तेज किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के कानून मनरेगा की हत्त्या की है लेकिन नये कानून जी राम जी कानून के तहत गरीबों को काम नहीं दिया जा रहा है। गाँधी जयंती 2 अक्टुबर को सभी पंचायत भवनों पर मांग दिवस मानते हुए काम की मांग का आवेदन दिया जायेगा। माले जिला सचिव ने कहा कि पूरे जिला में मजदूर किसानों के बीच पार्टी का विस्तार हो रहा है। बुलडोजर राज के खिलाफ गरीबों का प्रतिरोध आंदोलन होगा। बैठक को अन्य लोगों के अलावे, श्याम पंडित,योग नाथ मंडल, उत्तिम पासवान,नवल यादव, बिशंम्भर कामत,मयंक कुमार, सुनीता सदाय, योगेंद्र यादव, धनबंती देवी,राम अशिष राम,राम लषण साफी रौदी दास आदि ने संबोधित किये,

कोई टिप्पणी नहीं: