सीहोर : काष्ठागार में वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 सितंबर 2026

सीहोर : काष्ठागार में वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न

Employee-union-sehore
सीहोर। मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ  जिला अध्यक्ष के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव रविवार को शासकीय डिपो में संम्पन्न हुआ । शासकीय काष्ठागार में पूरे जिले के वनअधिकारी एवं वनकर्मचारी उपस्थित हुऎ। प्रांताध्यक्ष रामयस मौर्य ,प्रांतीय सचिव मो.इरशाद कुरेशी संभागीय सचिव यशवंत सिंह लोधी , जिला अध्यक्ष भोपाल नीलम सिंह ठाकुर ,जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम उदित सोनटक्के की उपस्थिति में निर्वाचन संम्पन्न हुआ ।


चुनाव में सभी वनाधिकारी एवं वन कर्मचारियों द्वारा निर्विरोध रूप से श्यामसुंदर सिंह राजपूत वनरक्षक को मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ  जिला अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी मो.इरशाद कुरैशी द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र दिया गया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह राजपूत ने वन अधिकारियो एवं कर्मचारियों का में हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा हमेशा निष्पक्ष तरीके से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वाह करूंगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय महासचिव चेतन कुमार आर्य ,प्रांतीय सचिव दीपक बेदी , संभागीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दुगेरिया, पूर्व जिला कार्यकारिणी के सदस्य नवनीत टिमराई ,नागेंद्र वैश्य,राजकुमार पांडे,विकास कलोसिया, राजेंद्र मालवीय, अमित त्यागी, विनय टिमराई, बृजेश राठौर, विजय कसौटिया, माया दोहरे, सावित्री मरकाम, विष्णु दत्त मिश्रा, मधु खलको , मुकेश ठाकुर ,अशोक सिंह चौहान विक्रांत चौधरी, दीपेंद्र सिंह चौहान कमलेश वर्मा यशवंत गोयल, देवी सिंह भंवर अमर सिंह रावत, जितेंद्र ठाकुर सिताराम परमार, संजय शर्मा,  चन्दर सिंह जलोदिया, शोएब खान, बद्री प्रसाद राठौर, अशोक कुशवाहा, जयप्रकाश मेवाड़ा, दीपेश राठौर, अमित खरे, दिनेश धुर्वे, आशीष नामचुरिया, राहुल गौर, आशीष अड़में सहित वन अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: