सीहोर : सीहोर ने एक तरफा मुकाबले में नर्मदापुरम को 4-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 सितंबर 2026

सीहोर : सीहोर ने एक तरफा मुकाबले में नर्मदापुरम को 4-0 से हराया

  •  राज्य स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sehore-football
सीहोर। शहर के आवासीय परिसर के मैदान और चर्च मैदान पर स्व.कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में रविवार से खिलाड़ियों को मंच देने के लिए  राज्य स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत आवासीय परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने की। रविवार को प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला सीहोर ने नर्मदापुरम को 4-0 से हराया और दूसरे मुकाबले में भोपाल ने ग्वालियर को 9-0 से हराया। बारिश के मध्य सीहोर और भोपाल के खिलाड़ियों ने गोलों की बौछारे लगा दी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम कुईया, बसंत दासवानी, चाहत रुठिया, धर्मेन्द्र शर्मा, अंकुर शर्मा, अताउल्ला खान, आनंद उपाध्याय, एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, चंचल आदि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। पहला मैच सीहोर और नर्मदापुरम के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में सीहोर टीम ने नर्मदापुरम को 4-0 से हराया। सीहोर की ओर से अक्षयराज, कुशाग्र, आर्यव मालवीय और आर्यन सागर ने 1-1 गोल किया। इसके अलावा दूसरा मैच भोपाल-ग्वालियर के मध्य भी एक तरफा रहा। इस मैच में भोपाल ने ग्वालियर को 9-0 से हराया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार को पहला मैच दोपहर दो बजे बडवानी-रतलाम और दूसरा मैच दोपहर 3 बजे खरगोन-इंदौर के मध्य खेला जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: