सभा के उपरांत प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो 16 सितंबर को समस्तीपुर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में किसान महासभा एवं विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। वक्ताओं ने किसानों से 16 सितंबर के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किया। राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, रंजीत कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, रवींद्र शर्मा, महेन्द्र साह, राजेश कुमार, शंकर महतो, लाला प्रसाद सिंह, चंदन राय, भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने सभा को संबोधित कर किसान विरोधी भाजपा के सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लिया।
ताजपुर/समस्तीपुर, 13 सितंबर (संवाददाता) । अखिल भारतीय किसान महासभा, प्रखंड कमिटी ताजपुर के आह्वान पर शनिवार को मोतीपुर सब्जी मंडी में किसानों ने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, उचित मूल्य पर किसानों एवं खुदरा दुकानदारों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने, ऑनलाइन एवं क्यूआर कोड भुगतान की अनिवार्यता समाप्त करने तथा किसानों के केसीसी ऋण माफ करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाला। जुलूस के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है तथा कालाबाजारी के कारण उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान में विफल रही है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें