पटना : खेसारीलाल यादव के साथ दिखा अपर्णा मल्लिक का जलवा, गाना ‘जिला छपरा से’ हो गया वायरल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 सितंबर 2026

पटना : खेसारीलाल यादव के साथ दिखा अपर्णा मल्लिक का जलवा, गाना ‘जिला छपरा से’ हो गया वायरल

Khesari-lal-yadav-new-song
पटना (रजनीश के झा) । ग्लोबल ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और अपर्णा मल्लिक की जोड़ी इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। वजह दो दिन पहले रिलीज उनका धमाकेदार गाना ‘जिला छपरा से’ है, जो अभी 12 नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को अब तक तकरीबन 2 मिलियन लोग देख चुके हैं और खूब प्यार दे रहे हैं।  खेसारी लाल यादव और अपर्णा मल्लिक की जोड़ी वाले इस गाने ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। गाना यूट्यूब के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी ट्रेंड कर रहा है। गाने में अपर्णा मल्लिक का अंदाज और खेसारी लाल यादव के साथ उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।


‘जिला छपरा से’ को जीएमजे-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन-भोजपुरी के बैनर से रिलीज किया गया है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल राहुल रॉय ने लिखे हैं, जबकि संगीत विराज जी का है। गाने में अपर्णा मल्लिक के करतब भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वीडियो का निर्देशन पैराडाइज प्रोडक्शन ने किया है। अपर्णा मल्लिक भोजपुरी के साथ-साथ साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। वह अब तक पांच भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। भोजपुरी में भी वह लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। उनके गानों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कई गाने मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुके हैं। खेसारी लाल यादव के साथ भी अपर्णा मल्लिक की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दोनों ‘अवैध’ और ‘गन्स ऑफ मुंगेर’ में लीड जोड़ी के तौर पर नजर आ चुके हैं। अब फिल्म ‘सैयां अरब गईले ना 2’ में भी दोनों की केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। अपर्णा मल्लिक के आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी। ऐसे में ‘जिला छपरा से’ की लोकप्रियता के बीच दर्शकों की नजर अब इस जोड़ी के अगले गानों और फिल्मों पर है।

कोई टिप्पणी नहीं: