मुंबई : इंडियन आइडल पहली बार फ्री-टू-एयर टेलीविजन पर सोनी पल पर होगा प्रसारित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 सितंबर 2026

मुंबई : इंडियन आइडल पहली बार फ्री-टू-एयर टेलीविजन पर सोनी पल पर होगा प्रसारित

  • दर्शकों के पसंदीदा सिंगिंग रियलिटी शो के 16वें सीजन में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह जज की भूमिका में नजर आएंगे। शो का प्रीमियर 7 सितंबर से सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी पल पर होगा।

Indian-idal
मुंबई, 01 सितंबर  : भारत के सबसे लोकप्रिय फ्री-टू-एयर (एफटीए) एंटरटेनमेंट चैनलों में से एक सोनी पल देशभर के दर्शकों के लिए बेहतरीन प्रतिभाओं, शानदार रियलिटी शोज़ और लोकप्रिय कहानियों को प्रस्तुत करने के अपने वादे को लगातार मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में सोनी पल अपने नॉन-फिक्शन कंटेंट में एक और खास शो जोड़ने जा रहा है। देश के सबसे पसंदीदा सिंगिंग रियलिटी शोज़ में से एक इंडियन आइडल सीजन 16 का प्रीमियर 7 सितंबर से सोनी पल पर होगा। इंडियन आइडल का यह लॉन्च बेहद खास है, क्योंकि यह शो पहली बार किसी एफटीए प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। इसके साथ ही यह शो सोनी पल के प्राइम-टाइम लाइन-अप में एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय नॉन-फिक्शन शो के रूप में शामिल हो जाएगा। 'यादों की प्लेलिस्ट' थीम पर आधारित इस शो के 82 एपिसोड में देशभर से चुने गए 18 प्रतिभाशाली गायक अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। यह सीजन उन यादगार गीतों को समर्पित होगा, जिन्होंने अलग-अलग पीढ़ियों की यादों को संजोया है। शानदार प्रस्तुतियों से लेकर गायकों के व्यक्तिगत और प्रेरणादायक सफर तक, इंडियन आइडल 16 संगीत, पुरानी यादों और भावनाओं का खूबसूरत संगम पेश करेगा। यही वजह है कि यह शो लंबे समय से भारतीय परिवारों के पसंदीदा रियलिटी शोज़ में शामिल रहा है।


जजों के पैनल में भारतीय संगीत जगत के तीन लोकप्रिय नाम श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह नजर आएंगे। तीनों अपने अनुभव, संगीत की समझ और अलग अंदाज से शो को खास बनाएंगे। वहीं, आदित्य नारायण एक बार फिर शो के होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। भारत की लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में शामिल श्रेया घोषाल अपने दशकों के संगीत अनुभव और प्रतिभा को पहचानने की बेहतरीन समझ के साथ जज की भूमिका निभाएंगी। वहीं, मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अपनी पैनी नजर से गायकों की आवाज़, गायकी और मंच पर उनकी प्रस्तुति का आकलन करेंगे। पॉप आइकन और रैपर बादशाह भी जजों के पैनल का हिस्सा होंगे। संगीत की गहरी समझ और अपने अनुभव के साथ वे प्रतियोगियों की प्रतिभा को परखेंगे और शो में एक अलग ऊर्जा लेकर आएंगे। देशभर से आए प्रतिभाशाली गायकों की दमदार प्रस्तुतियों के साथ यह सीजन दर्शकों को संगीत, मनोरंजन और भावनाओं से भरपूर अनुभव देने का वादा करता है। प्रतियोगियों की शानदार परफॉर्मेंस जजों को प्रभावित करने के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन करेगी। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोनी पल के एक प्रवक्ता ने कहा, "इंडियन आइडल 16 का एफटीए प्रीमियर सोनी पल के साथ-साथ देशभर के दर्शकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके जरिए अब देश के ज्यादा से ज्यादा परिवार शो में मौजूद शानदार प्रतिभाओं, यादगार संगीत और भावनाओं से भरे सफर का आनंद ले सकेंगे। हमेशा से बेहतरीन प्रतिभाओं और मजबूत नॉन-फिक्शन कंटेंट को मंच देने वाला सोनी पल, इंडियन आइडल 16 को अपने प्लेटफॉर्म पर लाकर अपने इसी वादे को आगे बढ़ा रहा है। हमारा उद्देश्य देशभर के दर्शकों तक प्रीमियम और हाई क्वालिटी एंटरटेनमेंट को आसानी से पहुंचाना है।"

कोई टिप्पणी नहीं: