समस्तीपुर : कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ ECREU का समस्तीपुर मंडल में जोरदार प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 सितंबर 2026

समस्तीपुर : कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ ECREU का समस्तीपुर मंडल में जोरदार प्रदर्शन

Samastipur-railway-employee-protest
समस्तीपुर, 1 सितम्बर (संवाददाता) : ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन (ECREU) के तत्वावधान में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर और संजीव कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज, 1 सितम्बर 2026 को समस्तीपुर रेल मंडल के सभी शाखाओं और कार्यस्थलों पर रेल कर्मचारियों ने एकजुट होकर 'काला दिवस' मनाया। इस दौरान रेलकर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और रेल प्रशासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांधकर और विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मंडल के सभी प्रमुख शाखाओं में यूनियन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की देखरेख में विरोध कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। लोको शेड शाखा सचिव सह मंडल संयुक्त सचिव ECREU सोहन कुमार यादव के नेतृत्व में शेड के कर्मचारियों ने जोरदार विरोध किया।

​दरभंगा शाखा: राकेश पासवान के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने विरोध दर्ज कराया।

​हेडक्वार्टर शाखा: खगेश जी के नेतृत्व में मंडल मुख्यालय में कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई।

​मोतिहारी शाखा: बृजमोहन जी की देखरेख में शाखा स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ।

​नरकटियागंज शाखा: अविनाश जी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 'काला दिवस' मनाया।

​सहरसा शाखा: चंदन जी के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया।

​आउटडोर शाखा: आउटडोर शाखा के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर विरोध दर्ज कराया। 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि रेल प्रशासन और सरकार द्वारा कर्मचारियों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों की जायज मांगों, जैसे पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, खाली पड़े पदों को जल्द भरने और कार्यस्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन का रवैया उदासीन बना हुआ है। जब तक रेलकर्मियों की न्यायसंगत मांगों को पूरा नहीं किया जाता, ECREU का यह संघर्ष चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। आज के इस कार्यक्रम में मंडल भर के सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और अपनी आवाज बुलंद की।

कोई टिप्पणी नहीं: