मुंबई : डिजिटल मार्केटिंग से शेयर बाजार तक, लिक्विड डिजिटल की बड़ी छलांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

मुंबई : डिजिटल मार्केटिंग से शेयर बाजार तक, लिक्विड डिजिटल की बड़ी छलांग

Liquid-digital-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग): डिजिटल मार्केटिंग और क्रिएटिव सर्विसेज कंपनी लिक्विड डिजिटल इंडिया लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹51 से ₹54 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू ₹5 है। निवेशक न्यूनतम 4,000 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 2,000 शेयरों के गुणकों में बोली लगाई जा सकेगी। कंपनी के ऑफर में ₹34.14 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर अर्नब मित्रा द्वारा 9,02,000 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है।फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से ₹9 करोड़ का इस्तेमाल एडलिफ्ट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड में 23.21% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए किया जाएगा। वहीं, ₹10.59 करोड़ फुल-स्केल वीडियो कंटेंट प्रोडक्शन हब की स्थापना से जुड़े पूंजीगत और परिचालन खर्चों के लिए निर्धारित हैं। कंपनी कार्यशील पूंजी, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी राशि का उपयोग करेगी। 2013 में स्थापित लिक्विड डिजिटल इंडिया कंटेंट क्रिएशन, मीडिया बाइंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, वेब एवं ऐप डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस मार्केटिंग जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

कोई टिप्पणी नहीं: