मुंबई (अनिल बेदाग): गेहूं आधारित उत्पादों के प्रसंस्करण और आपूर्ति से जुड़ी कंपनी पेशवा व्हीट लिमिटेड अपना ₹53.52 करोड़ का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 सितंबर 2026 को खोलने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 28 सितंबर को बंद होगा और इसके शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने प्रस्तावित हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा ₹95 से ₹101 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी कुल 52.99 लाख इक्विटी शेयरों का इश्यू लेकर आ रही है। इसमें 50.04 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है। आवेदन के लिए लॉट साइज 1,200 शेयर है। अपर प्राइस बैंड के आधार पर खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश ₹2,42,400 होगा।कंपनी के मुताबिक, आईपीओ से जुटाई गई राशि में से ₹6.69 करोड़ प्लांट एवं मशीनरी, ₹5.01 करोड़ सिविल कंस्ट्रक्शन और ₹26.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। कंपनी के एमडी राहत अली सैयद ने कहा, “आईपीओ हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे प्लांट, इंफ्रास्ट्रक्चर और वर्किंग कैपिटल में निवेश के जरिए हमारी परिचालन क्षमता और बाजार पहुंच मजबूत होगी।” कंपनी के अनुसार, अहमदाबाद, राजकोट और सूरत के ऑफलाइन बाजार प्रतिभागी आईपीओ के लिए करीब ₹58-60 का ग्रे-मार्केट प्रीमियम संकेतित कर रहे हैं।
मंगलवार, 22 सितंबर 2026
मुंबई : गेहूं की खुशबू से बाजार की दस्तक तक, पेशवा व्हीट ला रही आईपीओ
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें