मधुबनी : सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

मधुबनी : सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

Madhubani-bjp-workshop
मधुबनी (रजनीश के झा) । आज सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता  एवं जिला महामंत्री सरोज सिंह के संचालन में  सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में वंदे मातरम गीत ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और  पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं आगत अतिथियों का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अध्यक्षीय भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के समर्पित सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संपर्क और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनकी तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सेवा संकल्प अभियान को लेकर  संयोजक एवं सहसंयोजक सहित चार सदस्य टीम का गठन किया गया। सभी पदाधिकारी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष को के सेवा संकल्प अभियान जो 17 सितंबर से 17 तक अक्टूबर तक होगा इसके लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक लग जाए। मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद   सदस्य सह जिला प्रभारी अर्जुन सहनी  ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जन-जन का अभियान बनाना है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी करनी है । इस अभियान में आशीर्वाद का दीया, करोड़ों बच्चों के सपनों को भारत के तहत राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण, प्रतियोगिता ,नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की ओर, सेवा मेरा योगदान ,विकसित भारत संकल्प यात्रा, रंगोली कार्यक्रम ,मशाल यात्रा सहित कई कार्यक्रम होंगे लिए। पूर्व विधान परिषद  सदस्य विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री एवं कार्यकर्ता  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लग जाएं । बैठक  में निवर्तमान जिला अध्यक्ष शंकर झा, देवेंद्र कुमार यादव, रंजीत यादव सुबोध चौधरी ,राधा देवी, शिव शंकर पांडेय,संतोष भगत, चंद्रवीर यादव, प्रमोद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, प्रशांत ठाकुर ,राम सकल यादव ,सतीश ठाकुर, प्रमिला पूर्वे,  रवि सिंह,प्रतिमा रंजन, आदित्य झा ,कन्हैया साह, प्रंशात राय, दीप्ति राउत, रितु मंडल, माला देवी ,अजय भगत, संजय महतो, अनिल सिंह, पंकज राठौर ,सुशील सहनी,  साधना ठाकुर, अशोक कुशवाहा, दानी झा,  आयुष सिंह ,मनीष सिंह उद्वव, सुनील कुंवर, उपेंद्र शाह, अशोक राम, अरुण राय, सनत झा,कुंदन सिंह, चंद्रजीत यादव, राम पुकार ठाकुर ,रामचंद्र मिश्र, सुमित कुमार सिंह ,शशि कुमार साहू, मुन्ना चौधरी, दिलीप ठाकुर, बिनो राम,मनीष करण, रवि महतो,सुमन झा सिया राम महतो  विरेंद्र प्रतिहस्त सहित जिला पदाधिकारी , सभी 39 मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री मृत्युंजय कुमार कुंदन ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: