बोधगया, 01 सितंबर (रजनीश के झा) । मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), बोधगया में ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार पुलिस की ओर से एसपी एएनटीएफ श्री राजेश कुमार, एएसपी श्री इमरान परवेज, डीएसपी श्री रमेश कुमार मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी तथा आईआईएम बोधगया की ओर से निदेशक डॉ. विनिता सिंह सहाय, चेयरपर्सन आईपीएम डॉ. अर्चना पात्रो, चेयरपर्सन एमबीए डॉ. आशीष शर्मा, सीएओ श्री आकाश प्रियदर्शी एवं एसएओ-प्रोग्राम्स सुश्री प्रियंका दीपक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में एसपी एएनटीएफ श्री राजेश कुमार द्वारा लगभग 400 विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।
मंगलवार, 1 सितंबर 2026
बोधगया : भारतीय प्रबंधन संस्थान में ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें