मंडल कार्यालय कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके द्वारा देशहित, जनभागीदारी तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दिए गए संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को मजबूत करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया। कार्यक्रम के उपरांत मादीपुर मंडल के नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री मोहनलाल जी और मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त पूर्वांचल मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास राय तथा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुखराज खोरवाल ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दिया और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश महामंत्री मोहनलाल जी की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा मादीपुर मंडल में संगठनात्मक एकजुटता, जनसंपर्क और बूथ स्तर पर सक्रियता को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।
नई दिल्ली (अशोक कुमार निर्भय)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भारतीय जनता पार्टी के मादीपुर मंडल में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम का आयोजन मादीपुर मंडल के प्रत्येक बूथ पर किया गया। बूथ नंबर 45 स्थित मंगल कार्यालय कम्युनिटी सेंटर, मादीपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री मोहन लाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ मादीपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव भी मौजूद रहे। ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से संवाद का नियमित कार्यक्रम है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें