दिल्ली । ‘वोट चोरी’ केवल नतीजा नहीं, बल्कि उसके बाद का अहंकार भी लाती है : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 28 सितंबर 2026

दिल्ली । ‘वोट चोरी’ केवल नतीजा नहीं, बल्कि उसके बाद का अहंकार भी लाती है : राहुल गांधी

Vote-chori-rahul-gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘वोट चोरी’’ ने सत्तारूढ़ पार्टी को चुनाव और मतदाताओं से बेखौफ कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली की भाजपा सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। उसका गुनाह? वो वीडियो बना रहा था। मंत्री के सामने सड़क खोदकर दिखाई जा रही थी, और उसके हाथ में कैमरा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है।’’ 


राहुल गांधी नेता ने कहा, ‘‘सड़क पर सवाल पूछो - थप्पड़। पेपर लीक पर सवाल पूछो - लाठी। संसद में सवाल पूछो - माइक बंद। ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि इन्हें अब ये डर ही नहीं कि चुनाव इन्हें हटा सकता है। वोट चोरी यही खरीदती है - सिर्फ नतीजा नहीं, उसके बाद आने वाला अहंकार भी।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जो सरकार जीत को पक्का मान लेती है, उसे आपकी रजामंदी नहीं चाहिए - आपकी खामोशी और ‘अंधभक्ति’ चाहिए।’’ गांधी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री प्रवेश ने कहा, ‘‘राहुल जी, आप रहने दो भाई, आपको कुछ नहीं पता।’’ दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा रविवार को उस समय विवादों में घिर गए जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कथित तौर पर तिलक नगर में सड़क निरीक्षण की रिकॉर्डिंग कर रहे एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद तिलक नगर से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक जरनैल सिंह ने नयी बनी सड़क की सतह का कुछ हिस्सा हाथ से ही उखाड़ दिया और उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए। इस दौरान पास खड़ा एक युवक घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग कर रहा था, तभी वर्मा ने कथित तौर पर उसे थप्पड़ मार दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: