सीहोर : कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने की प्रशासन से सुधारीकरण की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

सीहोर : कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने की प्रशासन से सुधारीकरण की मांग

  • धुमक्कड घुमंतुओ का निजी जमीन पर कर दिया पूरा गांव

Memorendum-to-dm-sehore
सीहोर। सैटेलाइट सर्वे ने झिलेला ग्राम पंचायत के सरकारी जमीन पर बसे मुन्दिवेदी गांव को निजी जमीन पर कर दिया। खसरा नंबरों में हुए बदलाव के कारण ग्रामीणों के खेत खलियान और दुकान मकान सब कुछ अचानक निजी भूमि में पहुंच गए। मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टोरेट पहुंचकर क्षेत्र के समाजसेवी दिनेश चौहान के नेतृत्व में घुमंतू पारदी जाति के ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायती पत्र दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत झिलेला के ग्राम मुन्दिवेदी में विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए सैटेलाइट सर्वे के बाद सरकारी भूमि को निजी भूमि घोषित कर दिया गया है जिसके बाद पूरा गांव का नक्शा प्रभावित हो गया है। जानबूझकर खसरा नंबरों में बदलाव कर दिया गया है। निजी भूमि बनाकर गांव को खाली करने की साजिश रची जा रही है। ग्राम मुन्दिखेदी में 100 प्रतिसत पारदी धुमक्कड़ घुमंतू जाती के लोग निवास करते है। वर्त्तनान में लगभग 150 से 200 परिवार निवासरत है यह लोग अनपड होने के कारण भूमि से संबंधित मालिकाना हक को लेकर कुछ भी शासकीय स्तर पर कार्य नहीं कर पाए हैं। भूमि को निजी दर्शाने के बाद बरसों से रह रहे ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्राम वासियों ने ग्राम मुन्दिखेदी से सटकर जो शासकीय जमीन है उसको ग्राम आबादी में किए जाने की मांग प्रशासन से की है।

कोई टिप्पणी नहीं: