सीहोर : राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

सीहोर : राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का सम्मान

  • पीजी कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज और आवासीय खेल मैदान में चल रही 17वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता, अनिकेत और सिद्धांत का चयन

National-kushti-sehore
सीहोर। शहर में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन शहर के पीजी कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज एवं आवासीय खेलकूद मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ी कुश्ती एवं वेटलिफ्टिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मैनेजर प्रभुदास तिर्की ने खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं।


खेलों में सहभागिता से बढ़ता है आत्मविश्वास

प्रभुदास तिर्की ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। खेल के मैदान में खिलाड़ी जीत-हार से सीख लेकर आगे बढ़ता है। नियमित खेल गतिविधियों से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूती मिलती है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। कोच मोहनिश त्रिवेदी एवं लोकेश परमार ने बताया कि लुर्द माता स्कूल के दो विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें फ्री स्टाइल कुश्ती अंडर-17 वर्ग में अनिकेत पचभैया तथा वेटलिफ्टिंग में सिद्धांत चौहान शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी आगामी दिनों में प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय परिवार एवं खेल प्रशिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल की प्राचार्य सिस्टर कृपा आदि स्टाफ शामिल था।


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैनेजर प्रभुदास तिर्की सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खिलाड़ियों के चेहरों पर उत्साह नजर आया। पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने भी आगे और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिल रहा है। कुश्ती और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में मेहनत कर रहे युवा खिलाड़ियों के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच हैं। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षक और खेलप्रेमी भी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग कर रहे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं: