सीहोर। शहर के आवासीय परिसर के मैदान और चर्च मैदान पर स्व.कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में राज्य स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गुरुवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहला मुकाबले में भोपाल ने सीहोर को 2-0 और दूसरे मैच में ग्वालियर ने नर्मदापुरम को 1-0 से हराया। इस दौरान जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, खेल अधिकारी अता उल्ला खान आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहला मैच भोपाल और सीहोर टीम के मध्य रोमांचक रहा। इस मैच में सीहोर ने भोपाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम समय में भोपाल की टीम ने यह मैच 2-0 से जीता। इसके अलावा ग्वालियर टीम ने नर्मदापुरम को कांटे की टक्कर में 1-0 से हराया। दोनों ही मुकाबले शानदार रहे। एसोसिएशन के सचिव प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहला मैच बुधवार को दोपहर 2 बजे बडवानी-खरगोन और दूसरा मैच 3 बजे इंदौर-रतलाम के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता में करीब 16 टीम शामिल है। आगामी मैच चर्च मैदान और आवासीय मैदान पर संयुक्त रूप से खेले जाऐंगे।
मंगलवार, 8 सितंबर 2026
सीहोर : रोमांचक मुकाबले में भोपाल ने सीहोर को 2-0 से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें