मुंबई : न्यारा बनर्जी के लेटेस्ट फोटोशूट ने बिखेरा ग्लैमर और एलिगेंस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 सितंबर 2026

मुंबई : न्यारा बनर्जी के लेटेस्ट फोटोशूट ने बिखेरा ग्लैमर और एलिगेंस

Nayra-banerjee-glamour
मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेत्री न्यारा एम बनर्जी एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी तस्वीरों में ग्लैमर, एलिगेंस और आत्मविश्वास का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। कैमरे के सामने न्यारा ने जिस सहजता और कॉन्फिडेंस के साथ पोज दिए, उसने हर फ्रेम को खास बना दिया। न्यारा के लेटेस्ट लुक में उनका फैशन सेंस खास तौर पर आकर्षित करता है। स्टाइलिश आउटफिट, शानदार मेकअप और उनके कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशंस ने पूरे फोटोशूट में एक अलग ही ग्लैमरस अंदाज जोड़ दिया। उनकी खूबसूरती के साथ-साथ तस्वीरों में उनका व्यक्तित्व भी प्रभावशाली नजर आता है। अलग-अलग फैशन लुक्स के साथ प्रयोग करने के लिए जानी जाने वाली न्यारा अपने हर फोटोशूट में कुछ नया पेश करने की कोशिश करती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने स्टाइल और पर्सनैलिटी के दम पर एक खास फैशन स्टेटमेंट बनाया है। न्यारा की ये तस्वीरें फैंस और फॉलोअर्स का ध्यान खींच रही हैं। उनकी आकर्षक मौजूदगी और कैमरे के सामने शानदार अंदाज ने एक बार फिर साबित किया कि वह ग्लैमर और स्टाइल के मामले में अपनी अलग पहचान रखती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: