मधुबनी, 09 सितंबर (रजनीश के झा) । जिले में 9वें पोषण माह 2026 का शुभारंभ बुधवार को उद्घाटन समारोह के लाइव टेलीकास्ट के साथ हुआ। दिन के 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम का प्रसारण जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत एवं आंगनवाड़ी केंद्रों तक किया गया। वाराणसी में आयोजित पोषण माह के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की माननीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिलेभर में देखा एवं सुना गया। जिला मुख्यालय स्थित जिला NIC में लाइव टेलीकास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, सभी प्रखंडों में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। उद्घाटन समारोह के साथ ही एक माह तक चलने वाले पोषण माह 2026 की गतिविधियों का भी आगाज हो गया। इस दौरान आंगनवाड़ी स्तर, पंचायत स्तर, प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा पोषण संबंधी जागरूकता को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, सिविल सर्जन, हरेन्द्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, ज्योति रानी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस ललिता कुमारी, जिला समन्वयक मिशन पोषण 2.0, स्मित प्रतीक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बुधवार, 9 सितंबर 2026
मधुबनी : एक माह चलेगा पोषण का जन-जागरूकता अभियान, जिले में हुआ पोषण माह का आगाज
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें