इस दौरान बच्चों के माता-पिता को लंच बॉक्स में पौष्टिकता का पूरा ध्यान रखे जाने की अपील की गई। बच्चों का लंच बॉक्स ऐसा हो जिससे बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास में पूर्ण पोषण मिल सके। उन्हें सचित्र एवं आडियो-वीडियो के माध्यम से भी पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी दी गई और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए गए। बच्चों को जंक फूड, अत्यधिक तले-भुने खाद्य पदार्थ, अधिक चीनी एवं नमक वाले पैकेज्ड फूड और शीतल पेय के अत्यधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया गया। बच्चों को यह संदेश दिया गया कि स्वाद के साथ-साथ भोजन का पौष्टिक और संतुलित होना भी उतना ही जरूरी है। फूड एंड न्यूट्रिशन वीक के दौरान प्रश्नोत्तर, हेल्दी फूड एक्टिविटी एवं जागरूकता सत्रों के माध्यम से बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने फास्ट फूड, टॉफी-चॉकलेट और पैकेट बंद चीजों का सेवन कम-से-कम करने तथा स्वस्थ भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने एवं औरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही। कार्यक्रम में बच्चों को यह भी समझाया गया कि किस प्रकार के फल-सब्जी, अनाज और दालों में कौन-से विटामिन-प्रोटीन होते हैं और इन्हें खाने से शरीर के कौन-से अंग अधिक पुष्ट होते हैं। ष्शारदा विद्या मंदिर की प्राचार्य ने बताया कि स्वस्थ बचपन ही मजबूत भविष्य की नींव है। बच्चों में कम आयु से ही सही खान-पान की आदत विकसित करना उनके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस आयोजन का उद्देश्य केवल बच्चों को जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें अपने भोजन के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाना है, ताकि बच्चे खान-पान को लेकर सजग बनें।
भोपाल। बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शारदा विद्या मंदिर विद्यालय में ‘फूड एंड न्यूट्रिशन वीक’ का आयोजन किया गया। सप्ताह भर चले इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों को पौष्टिक भोजन, सही खान-पान और स्वस्थ आदतों के महत्व की रोचक एवं सरल गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी गई। बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता और भाई-बहन ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी कर भोजन और पोषण सप्ताह की सराहना की। बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि प्रायः बच्चों के लंच बॉक्स तैयार करने और प्रातः नाश्ता कराने को लेकर यह समस्या आती है कि प्रतिदिन लंच बॉक्स में ऐसा क्या रखा जाए कि बच्चे को सभी आवश्यक विटामिन-प्रोटीन मिल सकें तथा प्रतिदिन अलग-अलग तरह के ऐसे कितने प्रकार का नाश्ता तैयार किया जाए, जिसे बनाने में भी कम समय लगे और बच्चों को रूचिकर भी लगे। रातीबड़ मार्ग बरखेड़ीकलां स्थित शारदा विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित किए जा रहे फूड एंड न्यूट्रिशन वीक कार्यक्रम में अभिभावकों विशेषकर माताओं की हेल्दी लंच बॉक्स और पौष्टिक नाश्ते की मुश्किल को दूर किया गया। कार्यक्रम के आयोजन पर बच्चों की मांओं ने विशेष प्रसन्नता जताई। ष्कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों को शरीर और मस्तिष्क के बेहतर विकास के लिए भोजन में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अंकुरित अनाज, दूध एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को सम्मिलित किए जाने का अनुरोध किया गया। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और समय पर भोजन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने आहार विशेषज्ञों से परामर्श लेकर बच्चों को भोजन करने के समय, भोजन करने का सही तरीका और पानी पीने के समय और पानी पीने के सही तरीके भी समझाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें