रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के इस निकाय में किसी भी सुधार के तहत पश्चिमी देशों, खासकर जर्मनी और जापान को अतिरिक्त सीटें नहीं दी जानी चाहिए। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारा सैद्धांतिक रुख यह है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के तहत पश्चिमी देशों, खासकर जर्मनी और जापान को कोई अतिरिक्त सीट नहीं दी जानी चाहिए, जो इस समय सैन्यवाद और पुनरुत्थानवाद की राह पर हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एशिया, अफ्रीका और लातिन अमेरिका का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के पक्ष में हैं। हम स्थायी सीट के लिए ब्राजील और भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं और साथ ही मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हमें अफ्रीकी महाद्वीप के हितों को पूरा करना चाहिए।’’ लावरोव ने कहा कि रूस अपनी विदेश नीति के माध्यम से ‘‘दुनिया की स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए वह अपने सहयोगियों तथा रणनीतिक साझेदारों - ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ मिलकर काम कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं, जिस पर हम सभी सहमत हो सकते हैं - एकजुट करने वाला एजेंडा, ठोस विचार और परियोजनाएं। आज अंतरराष्ट्रीय सूचना सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से सामने आ रहा है। स्पष्ट रूप से, इन चर्चाओं में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका होनी चाहिए, न कि किसी अन्य सीमित मंच की।’’
रविवार, 27 सितंबर 2026
Home
देश
विदेश
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया
Tags
# देश
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें