सीहोर : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न : सुदीप प्रजापति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 28 सितंबर 2026

सीहोर : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न : सुदीप प्रजापति

  • आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम

Sewa-sankalp-abhiyan-sehore
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी वार्डो में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। साथ ही वृक्षारोपण एवं फल वितरण कर उनके अथक प्रयासों और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति आदि ने शहर के अनेक वार्डों में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानेश खरे, परियोजन अधिकारी भगवती लाल मालवीय, सेक्टर सुपरवाइजर कविता ओझा, कार्यकर्ता मेघा शर्मा और सहायिका मुस्कान रायकवार, वंदना दुबे के अलावा विभिन्न वार्डों की कार्यकर्ता और सहायिका शामिल थे। कार्यक्रम में भाजपा महिला मंडल की ओर से सीमा परिहार, भाजपा नेत्री सीमा सक्सेना आदि ने यहां पर उपस्थित महिलाओं और बच्चों को उपहार वितरण किए।


भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहाकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं शासन की जनहितैषी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके निरंतर प्रयासों से जरूरतमंद हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सीहोर विधायक सुदेश राय के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: