गठित टीम द्वारा समय करीब 16:40 बजे अपोलो टायर दुकान के ऊपर स्थित रॉयल रेस्ट हाउस की चारों तरफ से सुनियोजित घेराबंदी कर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में दूसरे एवं तीसरे तल के विभिन्न कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में 03 युवतियों को मुक्त कराते हुए महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया। वहीं कमरों के अंदर से आपत्तिजनक हालत में 04 व्यक्ति सौरभ मिस्त्री, दिनेश कुमार महतो, दिनेश कुमार एवं पप्पू पासवान को रंगेहाथ दबोचा गया, जबकि 02-03 अन्य व्यक्ति पुलिस को देख मौके से भागने में सफल रहे। पूछताछ के क्रम में पीड़ित युवतियों ने खुलासा किया कि मुख्य संचालक बंगाली उर्फ आलमगीर शेख, सौरभमिस्त्री एवं दिनेश कुमार महतो द्वारा कोलकाता व अन्य क्षेत्रों से भोली-भाली युवतियों को प्रेम प्रसंग, शादी का झांसा एवं अच्छे काम का प्रलोभन देकर यहां लाया जाता था। इसके पश्चात उन्हें बंधक बनाकर, मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर जबरन देह व्यापार कराया जाता था तथा ग्राहकों से मिलने वाले पूरे पैसे ये संचालक आपस में रख लेते थे। छापेमारी के दौरान कमरों से फॉरेंसिक टीम द्वारा वीडियोग्राफी कराते हुए आपत्तिजनक सामग्री व वस्त्र वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में जब्त किए गए। इस संदर्भ में सकरी थाना में धारा 64 (1)/98/99/70(2)/61(2)(9)/143(2)/145/111/3(5) बी०एन०एस० एवं 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा गिरोह के मुख्य संचालक बंगाली उर्फ आलमगीर शेख की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर सघन छापामारी कर रही हैं।
मधुबनी, 05 सितंबर (रजनीश के झा) । 04 सितंबर को समय करीब 15:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी को मधुबनी न्याय केन्द्र, बिहार सेवा समिति के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा यह गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि सकरी थाना अंतर्गत नरपतिनगर में NH-27 किनारे स्थित अपोलो टायर दुकान के ऊपरी तल पर 'रॉयल रेस्ट हाउस' की आड़ में बाहर से युवतियों को लाकर उनसे जबरन अवैध देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। प्राप्त संवेदनशील सूचना को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष संयुक्त छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष सकरी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के टीम प्रभारी व सदस्य, महिला थानाध्यक्ष, फॉरेंसिक टीम एवं अतिरिक्त महिला-पुरुष पुलिस बल शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें