मुंबई (अनिल बेदाग): स्टीमहाउस इंडिया लिमिटेड का ₹414 करोड़ का आईपीओ 9 सितंबर 2026 को निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर ₹77 से ₹81 का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 सितंबर को खुलेगी, जबकि आईपीओ 11 सितंबर को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 185 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए निवेश ₹14,985 बैठेगा। इश्यू में ₹353 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹61 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल बकाया कर्ज चुकाने, पूंजीगत खर्च और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में किया जाएगा। कंपनी अंकलेश्वर प्लांट के फेज-3 और पनोली प्लांट के फेज-2 के विस्तार के साथ दहेज जीआईडीसी में नई स्टीम उत्पादन सुविधा के फेज-2 पर भी निवेश करेगी। स्टीमहाउस औद्योगिक ग्राहकों को पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए स्टीम और नाइट्रोजन जैसी औद्योगिक गैसों का उत्पादन एवं वितरण करती है।
मंगलवार, 8 सितंबर 2026
मुंबई : स्टीमहाउस आईपीओ में निवेशकों की अग्निपरीक्षा 9 सितंबर से
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें