दरभंगा, 13 सितंबर (संवाददाता) । आजमनगर वार्ड नंबर 6 में वार्ड अध्यक्ष श्री विजय मंडल की अध्यक्षता में वैश्य सूड़ी समाज समिति, दरभंगा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 4 अक्टूबर को होने वाले राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाना था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के सभी वार्ड अध्यक्ष अपने-अपने वार्ड में ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं व्यक्तियों की खोज करेंगे जिन्होंने नीट, इंजीनियरिंग, यूपीएससी, बीपीएससी या बिहार सरकार एवं भारत सरकार की सेवाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की हो। उनकी सूची समिति को सौंपी जाएगी। साथ ही अनुमंडल अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष भी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिभाओं को चिन्हित कर सूचना देंगे। इस अवसर पर वार्ड 1 के अध्यक्ष श्री अमर कुमार महतो, वार्ड 5 से दीपक कुमार खरगा, वार्ड 15 से संजय पंजियार, वार्ड 33 से विपुल नायक, वार्ड 34 से अमन राज महासेठ, वार्ड 41 से दीपक कुमार खरगा, वार्ड 42 से राजकमल, नगर सचिव सह वार्ड 2 अध्यक्ष वरुण महतो, प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री सुनील गड़ाई, जिला अध्यक्ष रामनाथ पंजियार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय किशून राऊत, उपाध्यक्ष राजा राऊत, सचिव सुजीत नायक, सरोज महतो, दीपक पंजियार, रुद्र नारायण मंडल, कृष्णा पूर्वे, कृपाल पंजियार, मनीष महासेठ, कृष्ण कुमार देव सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
रविवार, 13 सितंबर 2026
दरभंगा : वैश्य सूड़ी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 4 अक्टूबर को
Tags
# दरभंगा
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें