दिल्ली: 2029 से पहले NDA वाले सभी 21 राज्यों में लागू होगा UCC अमित शाह का बड़ा ऐलान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 सितंबर 2026

दिल्ली: 2029 से पहले NDA वाले सभी 21 राज्यों में लागू होगा UCC अमित शाह का बड़ा ऐलान

amit-shah-on-ucc
नई दिल्ली (संवाददाता) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन और जनसेवा में 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा. मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने यह ऐलान किया है. अमित शाह ने कहा 2014 में देश की कमान संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से खुद को 'प्रधान सेवक' बताया था. उन्होंने कभी खुद को शासक नहीं माना, बल्कि हमेशा जनता के सेवक के तौर पर काम किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि 2029 से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा. उन्होंने आसान शब्दों में समझाया कि यूसीसी का सीधा मतलब है कि धर्म चाहे कोई भी हो, शादी, तलाक, जमीन-जायदाद के बंटवारे और बच्चे को गोद लेने जैसे मामलों में हर नागरिक के लिए एक जैसा कानून होगा. अमित शाह ने कहा 'हमने कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू की है. मुझे पूरा भरोसा है कि 2029 से पहले हम एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी को पूरी तरह लागू कर देंगे.' गृह मंत्री ने बताया कि यह फैसला सरकार की 'इंडिया फर्स्ट' सोच का हिस्सा है. उन्होंने साफ किया कि आजादी के बाद से जो पुराने और उलझे हुए मसले सालों से लटके पड़े थे, सरकार अब उन्हें एक-एक करके सुलझा रही है. इसका मकसद देश के हर नागरिक को बराबरी का हक देना और देश के कानूनों को और ज्यादा मजबूत बनाना है।

कोई टिप्पणी नहीं: