सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की शाम को 2 मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच सीहोर बाइज ने एक तरफा मुकाबले में सीहोर ग्रीन को 2-0 से हराया। इसके अलावा एक अन्य मैच सीहोर चिल्ड्रन और सीहोर मिनी के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर चिल्ड्रन ने मिनी को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया सहित अन्य मौजूद थे। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहला मैच सीहोर ग्रीन और सीहोर बाइज के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की ओर से अग्रिम-राजनाथ ने 1-1 गोल किया। इस मैच में सीहोर बाइज की टीम 2-0 से विजय रही। इसके अलावा एक अन्य मैच सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर मिनी को 3-1 से हराया। इस मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से राजवीर ने 2 गोल और 1 गोल पियुष ने किया। इसके अलावा सीहोर मिनी की ओर से एक मात्र गोल युवराज ने किया।
मंगलवार, 1 सितंबर 2026
सीहोर : सीहोर बाइज ने एक तरफा मुकाबले में सीहोर ग्रीन को 2-0 से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें