दरभंगा : C.M. Sc College के विद्यार्थियों के लिए 3-दिवसीय 3D Printing Bootcamp का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

दरभंगा : C.M. Sc College के विद्यार्थियों के लिए 3-दिवसीय 3D Printing Bootcamp का शुभारंभ

Printing-boot-camp-darbhanga
दरभंगा, 08 सितंबर (रजनीश के झा) । Darbhanga College of Engineering (DCE), Darbhanga स्थित C-DAC Specialized Training Centre में आज C.M. Science College के विद्यार्थियों के लिए 3-Day Bootcamp on 3D Printing & Additive Manufacturing Technology का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम Finishing School Programme on 3D Printing & Additive Manufacturing Technology, Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), Government of India के अंतर्गत C-DAC, Kolkata द्वारा Darbhanga College of Engineering के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती हुई 3D Printing एवं Additive Manufacturing Technologies से परिचित कराते हुए उन्हें industry-oriented एवं practical technical skills प्रदान करना है।


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर Prof. (Dr.) Chandan Kumar, Principal, DCE Darbhanga ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 3D Printing आज केवल एक तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विभिन्न क्षेत्रों में innovation, design और problem-solving का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने तथा उन्हें अपने academic एवं practical projects में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। Mr. Prafulla Chandra, Assistant Professor एवं Faculty In-Charge, C-DAC Lab, ने विद्यार्थियों को C-DAC के विभिन्न skill development एवं industry-oriented training programmes की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के hands-on programmes विद्यार्थियों को practical exposure प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Dr. V.D. Tripathi, Assistant Professor एवं HOD, Department of Chemistry, C.M. Science College ने विद्यार्थियों को project-based learning पर विशेष ध्यान देने तथा Bootcamp के दौरान अपने projects को सफलतापूर्वक पूरा कर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। Dr. Shashi Bhushan, Associate Professor एवं HOD, Department of Mechanical Engineering, DCE ने विद्यार्थियों को नवीनतम technologies सीखने, निरंतर अभ्यास करने तथा अपने technical और innovative skills को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। Prof. A.K. Singh, HOD, Department of Science & Humanities, ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें पूरे Bootcamp में सक्रिय रूप से भाग लेने, नई तकनीकों को सीखने तथा अपने भविष्य के career और technical development के प्रति गंभीर एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।


वहीं Mr. Pranab Chakraborty, C-DAC Kolkata ने विद्यार्थियों को 3D Designing एवं Design Skills के महत्व से अवगत कराया तथा creative thinking और innovation को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। Mr. Preetish Kumar Sen, C-DAC Kolkata ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी साझा की। तीन दिवसीय Bootcamp के दौरान विद्यार्थियों को 3D Printing Fundamentals, Additive Manufacturing Technologies, 3D Printing Workflow, CAD & 3D Designing, Slicing Software, विभिन्न 3D Printing Machines तथा 3D Scanning का सैद्धांतिक एवं hands-on practical training प्रदान किया जाएगा। यह Bootcamp विद्यार्थियों के academic knowledge को practical exposure से जोड़ने, industry requirements को समझने तथा उन्हें innovation, design thinking और advanced manufacturing technologies के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कोई टिप्पणी नहीं: