साइबर ठगी के विभिन्न प्रकार निम्न है:- Apk Link तथा Online Shopping को आमजनों के फोन में Install करवाकर, Team Viewer/UltraViewer एवं Any desk के माध्यम से लैपटप / कम्प्यूटर / फोन इत्यादि को रिमोट एक्सेंस कर साईबर ठगी किया जाता है। साथ ही साथ Parsal/Courier के नाम पर, Telegram के माध्यम से Job/Work for home के नाम पर, Whatsapp Link के माध्यम से, Adhar link के माध्यम से, Bank Kyc के नाम पर, Video call/chat के माध्यम से, Skype video call के माध्यम से, ATM CVV NO को शेयर करने, जमीन सर्वे के नाम पर, बिजली मीटर लगाने / बिजली बील जमा करने/बिजली 125 यूनिट फ्री रिचार्ज के नाम पर तथा कोटा कोचिंग सेन्टर इत्यादी के नाम पर साइबर ठगो के द्वारा साइबर ठगी किया जाता है।
मधुबनी, 08 सितंबर (रजनीश के झा) । वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार 08 सितंबर को पुलिस उपाधीक्षक, (साइबर) के नेतृत्व में विवेकानंद विद्यापीठ, मधुबनी में " साइबर स्मार्ट TUESDAY" साइबर जागरूकता संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों द्वारा विवेकानंद विद्यापीठ, मधुबनी में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन ठगी से बचाव, साइबर सुरक्षा के उपाय तथा संदिग्ध लिंक / कॉल से सतर्क रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल उचित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के संबंध में बताया गया। साइबर अपराध से बचाव हेतु सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें