सीहोर। शहर के शुगर फैक्ट्री के के साथ सीहोर क्लब में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं वार्ड 24 के पार्षद अजय सिंह के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 101 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर के दौरा आधा दर्जन से अधिक डॉक्टरों की टीम ने यहां पर आने वाले लोगों का उपचार और दवाई का वितरण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सोसाइटी के सचिव विपुल चांडक ने बताया कि डॉक्टर रुचि सोनकर वर्मा, डॉक्टर ख्याति नरापुरे, डॉक्टर प्रदीप्ता यादव, डॉक्टर सुनील मीना आदि शामिल थे। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने शिविर के आयोजन के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी, पार्षद एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल आयोजन में रेड क्रॉस सोसाइटी के विपुल चांडक, डॉक्टर गगन नामदेव, एस सी. वशिष्ठ, ललिता कुशवाह, पार्षद अजय सिंह, पार्षद नरेंद्र राजपूत, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
रविवार, 20 सितंबर 2026
सीहोर : रेडक्रास सोसाइटी के तत्वाधान में सीहोर क्लब में हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें