मुंबई (संवाददाता) । कोस्टल रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार BMW कार हादसे का शिकार हो गई. हादसा मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जाने वाले कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई. कोस्टल रोड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना 20 सितंबर को सुबह करीब 5:20 बजे मिली. दुर्घटना के बाद चार घायलों को इलाज के लिए नायर अस्पताल भेजा गया. नायर अस्पताल के CMO से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल चार लोगों में से 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, 21 वर्षीय शनाय गज्जल, 17 वर्षीय धीर्या सेठ और करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक घायल का इलाज जारी है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
रविवार, 20 सितंबर 2026
मुंबई : तेज रफ्तार BMW का कहर, 5 लोगों को मारी टक्कर; 3 की मौके पर मौत
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें