दिल्ली : सूजा की कृति 'हनुमान द मंकी गॉड' सैफ्रनआर्ट नीलामी में रिकार्ड 15.60 करोड़ रुपये में बिकी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

दिल्ली : सूजा की कृति 'हनुमान द मंकी गॉड' सैफ्रनआर्ट नीलामी में रिकार्ड 15.60 करोड़ रुपये में बिकी

hanuman-the-monkey-god-art-by-suja
नई दिल्ली। भारतीय आधुनिक कला के दिग्गज एफ. एन. सूजा की दुर्लभ कृति ‘हनुमान द मंकी गॉड’ यहां आयोजित सैफ्रनआर्ट की ‘लाइव ऑटम’ नीलामी में 15.60 करोड़ रुपये में बिकी। नीलामी घर ‘सैफ्रनआर्ट’ ने एक बयान में कहा कि कागज पर बनाई गई इस गॉश पेंटिंग में कलाकार मोहन शर्मा के साथ सूजा के सहयोग का प्रभाव दिखाई देता है। यह दुनिया भर में नीलामी में बिकी उनकी कागज पर बनी किसी कृति की सबसे अधिक कीमत हासिल करने वाली कलाकृति बन गई है। गॉश पेंटिंग में पानी में घुलने वाले अपारदर्शी रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। लाइव और ऑनलाइन आयोजित ऑटम नीलामी में कुल 250.58 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। 19 सितंबर को हुई लाइव नीलामी में 218.62 करोड़ रुपये की बिक्री हुई, जबकि 21-22 सितंबर को आयोजित ऑनलाइन नीलामी में 31.97 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई। नीलामी में एम. वी. धुरंधर की कृति ‘श्री महालक्ष्मी’ (1899) भी 14.10 करोड़ रुपये में बिकी, जो नीलामी में दुनियाभर में इस कलाकार की किसी कृति के लिए हासिल की गई सबसे अधिक कीमत का नया रिकॉर्ड है। नीलामी में कई अन्य उल्लेखनीय कृतियों ने भी संबंधित कलाकारों के लिए दुनियाभर में ‘‘सबसे अधिक कीमत हासिल करने’’ के रिकॉर्ड बनाए। इनमें ए. रामचंद्रन की ‘कूर्म अवतार विद सविता एंड अपराजिता फ्लावर्स’ (1996) 8.64 करोड़ रुपये में, जी. रविंदर रेड्डी की एक कृति 4.68 करोड़ रुपये में और जंगढ़ सिंह श्याम की ‘बेल मुखोटा’ (1999) 2.88 करोड़ रुपये में बिकी।

कोई टिप्पणी नहीं: