दिल्ली : एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया को भारतीय वायुसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

दिल्ली : एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया को भारतीय वायुसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया

Air-marshal-indar-pal-dingh-walia
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया वायुसेना के अगले उप प्रमुख होंगे। वह मौजूदा उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की जगह लेंगे, जो शनिवार को वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। एयर मार्शल वालिया वर्तमान में पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और उन्हें 11 जून, 1988 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान शाखा में पदभार मिला था। वह मिग-21, मिग-23, मिग-27, जगुआर और सुखोई-30 एमकेआई विमानों के सभी संस्करणों को उड़ाने में दक्ष हैं। करीब चार दशक के अपने करियर में एयर मार्शल वालिया ने विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। उन्होंने अग्रिम पंक्ति के एक लड़ाकू स्क्वाड्रन, टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (टीएसीडीई) की कमान संभाली है और बरेली वायुसेना स्टेशन के एयर ऑफिसर कमांडिंग भी रहे हैं। उन्होंने ब्रिटेन में उन्नत कमान एवं स्टाफ पाठ्यक्रम पूरा किया है। एयर मार्शल वालिया ने भारतीय वायुसेना के एयर स्टाफ निरीक्षण निदेशालय (डीएएसआई) का नेतृत्व भी किया है। इसके अलावा, उन्होंने जापान और दक्षिण कोरिया स्थित भारतीय दूतावासों में रक्षा अताशे तथा पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी के रूप में सेवाएं दी हैं। उनके पास रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में तीन स्नातकोत्तर डिग्रियां हैं। विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें 2008 में वायुसेना पदक और 2018 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: