नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी को यमुना नदी में उनके साथ तैराकी स्पर्धा करने का प्रस्ताव दिया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के भाजपा सांसद ने नदी में डुबकी लगाई थी और दावा किया था कि एक साल में इसका प्रदूषण आधा रह गया है। रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर हिंदी में एक पोस्ट में लिखा, "मनोज, क्या आपको नहीं लगता कि यमुना के काफी बेहतर हुए पानी में हम दोनों के बीच तैराकी स्पर्धा हो सकती है?" उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने सोशल मीडिया मंच पर जवाब देते हुए इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। उन्होंने लिखा, "धन्यवाद किरेन... हम ऐसा करेंगे। वैसे तैराकी में आपको हराना आसान नहीं है, लेकिन दिल्ली की नयी और स्वच्छ यमुना में आपको तैराकी में हराने की कोशिश करना शानदार होगा... तारीख तय करते हैं।" तिवारी ने बृहस्पतिवार को सोनिया विहार में यमुना में डुबकी लगाई थी और दावा किया था कि उन्होंने नदी का पानी आचमन के रूप में पिया भी है। उन्होंने दावा किया था कि रेखा गुप्ता सरकार द्वारा की गई सफाई के काम के कारण पिछले एक साल में यमुना का प्रदूषण आधा रह गया है। उन्होंने यह भी कहा था कि लोग अब नदी में फिर से छठ पूजा मना सकते हैं।
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Home
देश
दिल्ली : रिजिजू ने तिवारी को यमुना में तैराकी की चुनौती दी, भाजपा सांसद बोले- तय करते हैं तारीख
दिल्ली : रिजिजू ने तिवारी को यमुना में तैराकी की चुनौती दी, भाजपा सांसद बोले- तय करते हैं तारीख
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें