पटना : गया जी में पशु स्वास्थ्य शिविर-सह-किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पटना : गया जी में पशु स्वास्थ्य शिविर-सह-किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित

Animal-health-camp-gaya
पटना/गया, 12 अक्टूबर (रजनीश के झा) । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 को निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में गया जी के गजाधरपुर गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर-सह-किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धान-परती भूमि प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके प्रधान अन्वेषक  डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। शिविर से कुल 110 किसानों, जिनमें 34 महिला किसान शामिल थीं, को लाभ मिला। इस दौरान कुल 134 पशुओं, जिनमें 83 बकरियां और 51 गाय एवं बैल शामिल थे, को पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।


पशु चिकित्सा दल ने पशुओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार एवं प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। इसके अंतर्गत कृमिनाशक उपचार, बाह्य परजीवियों के उपचार एवं नियंत्रण तथा लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित अथवा संदिग्ध गोवंशीय पशुओं के प्रबंधन संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देने के लिए खनिज मिश्रण, विटामिन तथा अन्य आहार पूरक भी उपलब्ध कराए गए।इस कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से डॉ. प्रदीप कुमार राय, वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. सुरेंद्र कुमार अहिरवाल, वैज्ञानिक तथा डॉ. काशीनाथ, मुख्य तकनीकी अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार, पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा क्षेत्र में पशुधन आधारित आजीविका को बढ़ावा देना था। इस पहल के माध्यम से किसानों को पशुओं के उचित स्वास्थ्य प्रबंधन, रोगों की रोकथाम एवं बेहतर पोषण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: