पटना : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में गरजी कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पटना : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में गरजी कांग्रेस

बिहार से बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसजन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अगुवाई में सांसद डॉ अखिलेश सिंह , मनोज राम , डॉ जावेद ,कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अनुशासन समिति अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव और मीडिया चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान समेत  विधायक,  प्रदेश पदाधिकारी ,जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

bihar-congress-at-jantar-mantar
पटना, 12 अक्टूबर (रजनीश के झा) । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आज दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मार्च के तहत् आयोजित धरना-प्रदर्शन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के  अगुवाई में बिहार के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की रक्षा, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम , सांसद डॉ अखिलेश सिंह , मनोज राम , डॉ जावेद, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव तथा मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान सहित  विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बिहार से पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी ने इस आंदोलन के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता तथा जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: