मधुबनी : हर बालिका को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

मधुबनी : हर बालिका को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

Balika-diwas-madhubani
मधुबनी, 16 अक्टूबर (रजनीश के झा) । अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 16 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए परिसर, मधुबनी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनकी शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं समान अवसर उपलब्ध कराकर ही सशक्त, समतामूलक एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के जीवन में शिक्षा, ज्ञान, आत्मविश्वास एवं समान अवसरों का प्रकाश फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की प्रतिभा, उपलब्धियों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एमपावरमेंट ऑफ वुमेन, मधुबनी, श्री अंजनी कुमार झा द्वारा सुव्यवस्थित, प्रभावशाली एवं गरिमामय ढंग से किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व एवं बालिका सशक्तीकरण के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सशक्त समाज की आधारशिला बताते हुए बाल विवाह के उन्मूलन, समान अवसरों की उपलब्धता तथा बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने पर बल दिया। उनके कुशल मंच संचालन ने कार्यक्रम को उद्देश्यपरक एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया तथा बालिका सशक्तीकरण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Balika-diwas-madhubani
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा एवं समान अवसर उपलब्ध कराना समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। बालिकाओं के प्रति भेदभाव समाप्त करना तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करना परिवार, समाज एवं प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बालिका सशक्तिकरण में जागरूकता, आत्मनिर्भरता एवं संस्थागत सहयोग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस ने बालिकाओं के समुचित पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित एवं आत्मविश्वासी बालिकाएँ सशक्त समाज की आधारशिला हैं। बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए परिवार, विद्यालय, समुदाय एवं संबंधित विभागों के बीच समन्वय आवश्यक है।


पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती रश्मि कुमारी ने बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बालिका को भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने तथा अपनी प्रतिभा विकसित करने का अवसर मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में बालिकाओं को विश्वसनीय व्यक्तियों एवं संबंधित प्राधिकारों से सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया। असैनिक शल्य चिकित्सक ने बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं किशोरावस्था में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उचित पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच तथा स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी आवश्यक है। वक्ताओं ने बाल विवाह की रोकथाम, बालिकाओं की शिक्षा में निरंतरता, लैंगिक समानता एवं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करना न केवल उनके व्यक्तिगत विकास, बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी आवश्यक है।

कोई टिप्पणी नहीं: