- स्वच्छता और जलस्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं विद्यार्थी : डीएम
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। बच्चों में छोटी उम्र से ही स्वच्छता की आदत विकसित करना और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने, पानी की बर्बादी रोकने, पौधों की देखभाल करने तथा दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस संबंध मे जिलाधिकारी ने कहा है कि स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से इन विषयों का संदेश समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर रखने तथा जलस्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें